Advertisement
16 October 2022

अभिनेत्री हेमा मालिनी के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

अभिनेत्री हेमा मालिनी के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री हेमा मालिनी का जन्मदिन है। हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर सन 1948 को हुआ था। हेमा मालिनी के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

 

 

ड्रीम गर्ल (1977)

ड्रीम गर्ल निर्देशक प्रमोद चक्रवती की फिल्म। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत और आनंद बख्शी के गीत। हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र, अशोक, प्रेम चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म में धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की जोड़ी खूब पसंद की गई। 

 

 

 

 

 

सीता और गीता (1972)

 

सीता और गीता निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म है। सलीम जावेद की स्क्रिप्ट। आर डी बर्मन का संगीत। आनंद बख्शी के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र, संजीव कुमार ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

 

 

 

 

 

 

शोले (1975)

 

निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म। सलीम जावेद की स्क्रिप्ट। आर डी बर्मन का संगीत। आनंद बख्शी के गीत। मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन, धर्मेन्द्र, अमजद खान, संजीव कुमार ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

 

 

सत्ते पे सत्ता (1982)

 

निर्देशक राज सिप्पी की फिल्म। आर डी बर्मन का संगीत और गुलशन बावरा के गीत। मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, शक्ति कपूर, कंवलजीत सिंह, हेमा मालिनी, रंजीता ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

 

 

धर्मात्मा (1975)

 

निर्माता एवं निर्देशक फिरोज खान की फिल्म। कल्याणजी आनंदजी का संगीत। इंदीवर के गीत। मुख्य भूमिका में हेमा मालिनी, फिरोज खान, रेखा, प्रेम नाथ, रंजीत, डैनी डेन्जोंगपा नजर आए। यह पहली भारतीय फिल्म थी, जो अफगानिस्तान में शूट हुई। फिल्म का संगीत आधुनिक रंग का था। फिल्म और संगीत को खूब पसंद किया गया। 

 

TAGS: Hema Malini, Hema Malini important Bollywood Hindi movie, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 16 October, 2022
Advertisement