Advertisement
21 June 2016

मुझे प्यार में है यकीन : यामी गौतम

मुझे प्यार में है यकीन : यामी गौतम | गूगल

लोग मुझे कह रहे हैं कि वे ये नहीं जानते थे कि मैं गा सकती हूं, नृत्य कर सकती हूं, और बहुत अधिक बात कर सकती हूं। इस कारण फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा, जिस वक्त मुझे ये पता चला कि ये प्रेम कहानी है और वो भी एक सैनिक के साथ तो मैंने सोचा कि ये बहुत दिलचस्प होगा क्योंकि मैं प्यार में यकीन करती हूं। मैं बहुत हद तक अन्य लड़कियों की तरह हूं, जो सेना में काम करने वालों पुरूषों को बहुत पसंद करती हैं।

यामी ने कहा कि उन्होंने और पुलकित सम्राट ने लगभग एक ही समय में दोनों फिल्मों के लिए हां कहा और दोनों की शूटिंग भी लगभग एक ही समय शुरू हुई।

TAGS: Yami Gautam, love stories, Sanam Re, प्रेम कहानी, सनम रे, जुनूनियत
OUTLOOK 21 June, 2016
Advertisement