इरशाद कामिल फिल्म "अंतरंगी रे" और जुबिन नौटियाल फिल्म "शेरशाह" के लिए फिल्मफेयर 2022 नॉमिनेशन में शामिल
67वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 के लिए नॉमिनेशन सूची जाहिर हो गई है। इस सूची में देश के तमाम बड़े कलाकारों और फिल्मों को शामिल किया गया है। इन्हीं में "बेस्ट लिरिक्स" श्रेणी में गीतकार इरशाद कामिल को फिल्म अतरंगी रे के गीत "रेत जरा सी" के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसी के साथ "बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल"श्रेणी में जुबिन नौटियाल को शेरशाह फिल्म के गीत "राता लंबियां"के लिए नॉमिनेशन सूची में शामिल किया गया है।
फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 के लिए फिल्मों की रिलीज डेट अवधि 1जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 होनी थी। समय के चलते हुए फिल्मफेयर ने उन फिल्मों को भी इस सूची में शामिल किया है, जिन्हें यूं तो सिनेमाघरों में रिलीज होना था लेकिन उन्हें कोरोना महामारी के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होना पड़ा।
इरशाद कामिल की फिल्म "अंतरंगी रे" के गीत संगीत को खूब पसंद किया गया था। ए आर रहमान के संगीत से सजे इरशाद कामिल के गीत दर्शकों को पसंद आए थे। इसी तरह फिल्म "शेरशाह" के गीत "राता लंबियां" के लिए जुबिन नौटियाल को खूब सराहा गया था। इसी गीत के लिए जुबिन नौटियाल को आईफा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
67वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन 30 अगस्त को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में किया जाएगा।