Advertisement
19 July 2017

'जग्गा जासूस' की अभिनेत्री ‌विदिशा ने की खुदकुशी, पति गिरफ्तार

14 जुलाई को रणबीर कपूर की फिल्म 'जग्गा जासूस' रिलीज हुई है। इस फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री विदिशा बेजबरुआ ने गुरुग्राम में सोमवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। असम की मूल निवासी 30 साल की अभिनेत्री विदिशा गायिका भी थीं और टीवी की प्रसिद्ध कलाकार थीं। सोमवार की शाम को गुरुग्राम (गुड़गांव) के पॉश इलाके सुशांत लोक में उनके आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में उनका शव मिला।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि असम की रहने वाली विदिशा ने कई टीवी शो भी होस्ट किए थे। वह हाल ही में मुंबई से गुरुग्राम आई थीं। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) दीपक सहारन ने बताया, ‘‘बेजबरुआ अपने किराये के आवास पर पंखे से लटकी हुई पायी गयीं। उन्होंने यह आवास हाल ही में किराये पर लिया था।’’ उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के पिता ने उनको सूचित किया कि वह फोन नहीं रिसीव कर रही हैं। सहारन ने बताया, ‘‘उसके पिता को कुछ गड़बड़ी की आशंका हो गयी थी क्योंकि वह सोमवार शाम से फोन नहीं उठा रही थी। उन्होंने पुलिस से संपर्क कर उसका स्थानीय पता साझा किया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने मुख्य द्वार को अंदर से बंद पाया। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो उसे अभिनेत्री का श्‍ाव पंखे से लटका हुआ ‌मिला।

सहारन ने बताया, ‘‘पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि बेजबरुआ ने प्रेम विवाह किया था लेकिन पति से अक्सर उसकी लड़ाई होती रहती थी। सहारन ने कहा, ‘‘उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।‘’ इस बीच उसके पति को गिरफ्तार कर लिया बताया गया है।

Advertisement

पीटीआई के हवाले से कहा गया है कि विदिशा अपने पति से तलाक लेना चाहती थी। इसके लिए उसने अपने मां-बाप से बात भी की थी। अश्विनी और रंजीता बेजबरुआ की बेटी विदिशा ने करीब एक साल पहले गुजरात के एक आदमी से शादी की थी। उसकी शिकायत थी कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं।

इसी बीच असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल ने मंगलवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से बात की और मौत की उचित जांच कराने का आग्रह किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Jagga Jasoos, actress Bidisha, commits suicide, Police arrested, her husband
OUTLOOK 19 July, 2017
Advertisement