Advertisement
04 November 2022

जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' हुई सिनेमाघरों में रिलीज

हिन्दी सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित फिल्म मिली में मुख्य भूमिका जान्हवी कपूर, सनी कौशल, मनोज पाहवा ने निभाई है। 

मिली वह पहली फिल्म है, जिसमें जान्हवी कपूर अपने पिता फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ काम कर रही हैं। मिली मलयालम भाषा में साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म "हेलेन" का रीमेक है। यह फिल्म सर्वाइवर थ्रिलर फिल्म है।

फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद जान्हवी कपूर ने फिल्म के सेट्स से जुड़ी तस्वीरें साझा की और पिता बोनी कपूर के साथ काम करने के शानदार अनुभव साझा किए थे। पिछ्ले कुछ समय में जान्हवी कपूर अपने अभिनय को लेकर संजीदा नजर आ रही हैं। गुंजन सक्सेना, गुड लक जेरी में दर्शकों ने जान्हवी कपूर का अभिनय पसन्द किया था। अब मिली को लेकर भी दर्शकों में बड़ी उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि जान्हवी कपूर इन आशाओं पर खरी उतरेंगी। 

Advertisement

 

TAGS: Janhvi kapoor, janhvi kapoor film Mili released in theatre, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 04 November, 2022
Advertisement