Advertisement
07 November 2022

जान्हवी कपूर की फिल्म मिली का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

हिन्दी सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने में असफल साबित हुई है। फिल्म ने तीसरे दिन केवल 65 लाख रुपए का कारोबार किया है।मिली के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म डबल एक्सेल ने भी बुरा प्रदर्शन किया है। जान्हवी कपूर की फिल्म को बेहद खराब ओपनिंग मिली है। मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित फिल्म मिली में मुख्य भूमिका जान्हवी कपूर, सनी कौशल, मनोज पाहवा ने निभाई है। 

 

मिली वह पहली फिल्म है, जिसमें जान्हवी कपूर अपने पिता फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ काम कर रही हैं। मिली मलयालम भाषा में साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म "हेलेन" का रीमेक है। यह फिल्म सर्वाइवर थ्रिलर फिल्म है।

Advertisement

 

फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद जान्हवी कपूर ने फिल्म के सेट्स से जुड़ी तस्वीरें साझा की और पिता बोनी कपूर के साथ काम करने के शानदार अनुभव साझा किए थे। पिछ्ले कुछ समय में जान्हवी कपूर अपने अभिनय को लेकर संजीदा नजर आ रही हैं। गुंजन सक्सेना, गुड लक जेरी में दर्शकों ने जान्हवी कपूर का अभिनय पसन्द किया था। मगर जिस तरह से पहले दो दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा है, उसके बाद फिल्म का उबरना कठिन ही है। बॉलीवुड के इस बुरे दौर में सिवा इंतजार और धैर्य के और कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Jahvi kapoor, janhvi kapoor film Mili slows down at Box office, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 07 November, 2022
Advertisement