Advertisement
11 November 2022

हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर की जयंती पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर की जयंती पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर की जयंती है। जॉनी वॉकर का जन्म 11 नवम्बर सन 1926 को हुआ था। जॉनी वॉकर की जयंती के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

Advertisement

 

प्यासा (1957)

 

निर्देशक गुरू दत्त की फिल्म। साहिर लुधियानवी के गीत और सचिन देव बर्मन का संगीत। फिल्म में मुख्य भूमिका गुरू दत्त, माला सिन्हा, वहीदा रहमान, रहमान और जॉनी वॉकर ने निभाई। 

 

 

 

मधुमती (1958)

 

निर्देशक बिमल रॉय की फिल्म। सलिल चौधरी का संगीत और गीतकार शैलेन्द्र के गीत। मुख्य भूमिका दिलीप कुमार, प्राण, वैजयंतीमाला, जॉनी वॉकर ने निभाई। 

 

 

नया दौर (1957)

 

निर्देशक बीआर चोपड़ा की फिल्म नया दौर को हिन्दी सिनेमा की सफल फिल्म माना जाता है। ओ पी नय्यर का संगीत और साहिर लुधियानवी के गीत। इस फिल्म में दिलीप कुमार,वैजयंती माला, अजीत, जीवन, जॉनी वॉकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिल्म को खूब पसंद किया गया। दिलीप कुमार और वैजयंती माला की जोड़ी को दर्शकों ने सराहा। 

 

 

चाची 420 (1997)

 

कमल हासन के निर्देशन में बनी फिल्म। गुलजार के गीत और विशाल भारद्वाज का संगीत। मुख्य भूमिका में कमल हासन, तब्बू, अमरीश पुरी और जॉनी वॉकर नजर आए। फिल्म कामयाब रही। 

TAGS: Johny Walker, Johny Walker important Bollywood Hindi films, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 11 November, 2022
Advertisement