Advertisement
12 December 2017

जूही होंगी टीवी ‘शरणम्’ गच्छामि

जूही होंगी टीवी ‘शरणम्’ गच्छामि

भारत का पहला इंफोटेनमेंट चैनल एपिक बहुत से लोगों की पसंदीदा सूची में सबसे ऊपर रहता है। एपिक जल्द ही एक और ओरिजनल सीरिज शरणम् लॉन्च करने जा रहा है। जूही चावला इस चैनल के जरिए टेलिविजन पर दिखाई देंगी। वह शो की प्रस्तोता होंगी।

शरणम् दर्शकों को तीर्थस्थलों की यात्रा कराएगा। शरणम् की कड़ियों में उन जगहों को दिखाया जाएगा, जिनमें लोगों की बहुत आस्था है। वहां से जुड़ी कथाएं, मान्यताएं और धारणाएं इस श्रृंखला का भाग होंगे।

जूही चावला ने इस शो के बारे में कहा कि जब उन्हें शरणम् के बारे में बताया गया तो उन्होंने इसके लिए तुरंत हामी भर ली। यह आम लोगों के बीच पहचाने जाने वाले स्थलों पर हैं, जहां के बारे में जानना मुझे भी अच्छा लगेगा।

Advertisement

शरणम् आज रात 8 बजे से एपिक चैनल पर दिखाया जाएगा। इसमें सोमनाथ मंदिर, वेलांकिनि मंदिर, लद्दाख की मोनेस्ट्री और कामाख्या मंदिर के धार्मिक महत्व और यहां से जुड़ी मान्यताओं को दिखाया जाएगा। 

TAGS: juhi chawla, epic, sharnam, जूही चावला, एपिक, शरणम्
OUTLOOK 12 December, 2017
Advertisement