Advertisement
13 November 2022

जूही चावला के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

जूही चावला के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री जूही चावला का जन्मदिन है। जूही चावला का जन्म 13 नवम्बर सन 1967 को हुआ था। जूही चावला के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

Advertisement

 

 

कयामत से कयामत तक (1988)

 

निर्देशक मंसूर खान की फिल्म। आनंद मिलिंद का संगीत। मजरुह सुल्तानपुरी के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका आमिर खान, जूही चावला ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

डर (1993)

 

निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म। आनंद बख्शी के गीत। शिव कुमार शर्मा और हरिप्रसाद चौरसिया का संगीत। मुख्य भूमिका में शाहरूख खान, जूही चावला, सनी देओल नजर आए। फिल्म सफल साबित हुई। 

 

 

 

यस बॉस (1997)

 

निर्देशक अजीज मिर्जा की फिल्म। जतिन ललित का संगीत। जावेद अख्तर के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई शाहरुख खान और जूही चावला ने।

 

 

 

मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी (1997)

 

 

मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी निर्देशक डेविड धवन की फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार, जूही चावला, परेश रावल, कादर खान, हिमानी शिवपुरी और सतीश कौशिक ने मुख्य भूमिका निभाई। अनु मलिक का संगीत और देव कोहली के गीत। फिल्म कामायाब रही और दर्शकों को अक्षय कुमार का कॉमेडियन अवतार खूब पसंद आया। 

TAGS: Juhi chawla, juhi chawla birthday, juhi chawla important Bollywood movies, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 13 November, 2022
Advertisement