Advertisement
21 August 2022

कबीर खान और शूजित सरकार फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 नॉमिनेशन में शामिल

67वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 के लिए नॉमिनेशन सूची जाहिर हो गई है। इस सूची में देश के तमाम बड़े कलाकारों और फिल्मों को शामिल किया गया है। इन्हीं में"बेस्ट डायरेक्टर" श्रेणी में निर्देशक कबीर खान को फिल्म "83" और निर्देशक शूजित सरकार को फिल्म " सरदार उधम" के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन सूची में शामिल किया गया है।

 

Advertisement

 

 

फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 के लिए फिल्मों की रिलीज डेट अवधि 1जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 होनी थी। समय के चलते हुए फिल्मफेयर ने उन फिल्मों को भी इस सूची में शामिल किया है, जिन्हें यूं तो सिनेमाघरों में रिलीज होना था लेकिन उन्हें कोरोना महामारी के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होना पड़ा।

 

 

फिल्म "83" और "सरदार उधम" सिनेमा की दृष्टि से उत्कृष्ट फिल्में हैं। दोनों ही में बढ़िया काम किया गया है। 67वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन 30 अगस्त को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kabeer khan, shoojit Sircar, Filmfare awards nomination, 83, sardar udham, Vicky kaushal, Ranveer Singh, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news
OUTLOOK 21 August, 2022
Advertisement