Advertisement
31 December 2022

कादर खान की पुण्यतिथि पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और संवाद लेखक कादर खान की पुण्यतिथि है। कादर खान का 31 दिसंबर सन 2018 को निधन हो गया था। कादर खान की पुण्यतिथि पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

 

राजा बाबू (1994)

 

निर्देशक डेविड धवन की फिल्म है "राजा बाबू"। फिल्म में मुख्य भूमिका गोविंदा, करिश्मा कपूर, कादर खान, अरुणा ईरानी और शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर ने निभाई। आनंद मिलिंद का संगीत और समीर के गीत। इस कामयाब फिल्म में नंदू के किरदार के लिए शक्ति कपूर को खूब पसंद किया गया। 

 

 

कुली नंबर 1 (1995 )

 

 

कुली नंबर 1 डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म में गोविंदा कुली का किरदार निभाते हुए नजर आए। फिल्म में कादर खान, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म में गोविंदा का डांस बहुत पसंद किया गया। संगीतकार आनंद मिलिंद को कुली नंबर 1 के शानदार ट्रैक के लिए जाना जाता है। 

 

 

मुकद्दर का सिकन्दर (1978)

 

 

निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म। कल्याणजी आनंदजी का संगीत। गीतकार अंजान के गीत। मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, राखी गुलजार, रेखा और अमजद खान ने निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

 

 

परवरिश (1977)

निर्देशक मनमोहन देसाई की फिल्म। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत। मजरुह सुल्तानपुरी के गीत। मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, कादर खान, शम्मी कपूर, नीतू सिंह, शबाना आजमी, अमजद खान नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kader Khan, kader khan important Bollywood Hindi films, Bollywood, Kader Khan birth anniversary, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 31 December, 2022
Advertisement