Advertisement
01 April 2015

तलाक ले रहे हैं कल्कि और कश्यप

हां हम तलाक ले रहे हैं | पीटीआइ

कल्कि निश्चिंत हो कर अपनी आने वाली फिल्म पर ध्यान दे रही हैं। कल्कि इस फिल्म में लैला नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसे सेरेब्रल पाल्सी है।

इस फिल्म का नाम मार्गरिटा विथ स्ट्रॉ है। इस भूमिका के लिए कल्कि ने व्हीलचेयर पर छह महीने तक रोज दो घंटे गुजारे हैं ताकि वह किरदार में विश्वसनीयता ला सकें।

कल्कि इसके लिए मालिनी छिब से भी मिली जो खुद इस बीमारी से ग्रस्त हैं। मालिनी ने इसके बावजूद ऑक्सफोर्ड जा कर पढ़ाई की और वन लिटिल फिंगर नाम से एक किताब भी लिखी।   

TAGS: कल्कि कोचलिन, अनुराग कश्यप, तलाक
OUTLOOK 01 April, 2015
Advertisement