Advertisement
06 February 2016

कोंकणा की मदद से कल्कि बनेंगी एंग्लो इंडियन

फिल्म में कोलकाता की रहने वाली एक एंग्लो इंडियन लड़की की भूमिका निभाने वाली कल्कि ने बताया कि तलवार की अभिनेत्री बहुत अधिक मेहनती हैं और वह सेट पर हर चीज का बेहतर तरीके से प्रबंधन करती हैं।

कल्कि ने बताया, एक निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म है। हमने शूटिंग शुरू की है। कोंकणा वास्तव में चरित्रों से लेकर परिधान तक हर चीज पर कड़ी मेहनत करती हैं। मैं कोलकाता की एंग्लो इंडियन लड़की की भूमिका निभा रही हूं ऐसे में उच्चारण को लेकर वह मेरी काफी मदद भी कर रही हैं।

इस फिल्म में कोंकणा के पूर्व पति रणवीर शौरी के अलावा विक्रांत मस्से, तिलोत्तमा शोम, गुलशन देवैया, ओम पुरी और तनुजा मुख्य भूमिका में हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: konkana sen, kalki, a death in the gunj, कोंकणा सेन, कल्कि कोचलीन, ए डेथ इन द गूंज
OUTLOOK 06 February, 2016
Advertisement