Advertisement
07 November 2016

62 के हुए कमल हासन, प्रशंसक नहीं मनाएंगे जन्मदिन

62 के हुए कमल हासन, प्रशंसक नहीं मनाएंगे जन्मदिन

अभिनेता के जन्मदिन के एक सप्ताह पहले ही 13 वर्ष से उनकी साथी रहीं गौतमी तदमीमल्ला ने बिना कोई कारण बताए उनसे अलग होने की घोषणा की थी। अभिनेता के एक करीबी सहयोगी ने कहा कि विश्वरूपम स्टार के प्रशंसकों द्वारा उनके जन्मदिन पर किसी तरह के समारोह का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

 अभिनेता को बधाई देने वालों में उनकी बेटी श्रुति हासन भी शामिल हैं। श्रुति ने ट्विटर पर लिखा, मेरे प्रिय पिताजी को जन्मदिन मुबारक। हासन ने जयललिता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों से किसी तरह के समारोह का आयोजन नहीं करने के लिए कहा था।

TAGS: अभिनेता कमल हासन, प्रशंसक, जन्मदिन, तमिलनाडु, जयललिता
OUTLOOK 07 November, 2016
Advertisement