Advertisement
01 March 2021

जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना की बढ़ीं मुश्किलें, वारंट जारी

file photo

बॉलीवुड की दुनियां में हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। गीतकार जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ मानहानि के आरोपों पर कोर्ट में पेश नहीं होने पर अंधेरी मेट्रोपोलिटन अदालत ने सोमवार को उनके खिलाफ एक जमानती वारंट जारी किया है।

कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने 1 फरवरी को कंगना को समन जारी कर 1 मार्च को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए थे। कंगना सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं हुई जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 22 मार्च तय कर दी है।

बता दें, कंगना पर आरोप है कि उन्होंने जावेद अख्तर पर आधारहीन आरोप लगाते हुए उनका नाम खराब करने की कोशिश की थी। अख्तर का दावा है कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टीवी साक्षात्कारों में बॉलीवुड में ‘‘गुटबाजी’’ का उल्लेख करते हुए कंगना ने उनका नाम इसमें घसीटा था।

Advertisement

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कंगना ने झूठा दावा किया कि जावेद अख्तर ने ऋतिक रोशन से उनके कथित संबंध को लेकर चुप रहने की धमकी दी थी। शिकायत में कहा गया है कि इससे अख्तर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। इस मामले में पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपरिधिक शिकायत दर्ज की गई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अभिनेत्री कंगना रनौत, जावेद अख्तर मानहानि मामले, मानहानि मामले में कंगना, अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट, Actress Kangana Ranaut, Javed Akhtar defamation case, Kangana in defamation case, Andheri Metropolitan Magistrate
OUTLOOK 01 March, 2021
Advertisement