Advertisement
22 April 2017

अजान मामले पर कंगना ने कहा, सोनू के विचारों का हो सम्मान

अजान मामले पर कंगना ने कहा, सोनू के विचारों का हो सम्मान

संवाददाताओं से हुई बातचीत के दौरान इस मामले पर पूछे जाने पर कंगना ने बताया, मैं किसी दूसरे की बात नहीं करूंगी, लेकिन वास्तव में मुझे अजान पसंद है... यहां तक कि जब हम लोग लखनऊ में शूटिंग कर रहे थे तब मुझे यह सुनना अच्छा लगता था। मैं खुद के बारे में बोल रही हूं।

कंगना ने कहा, चाहे कोई भी धार्मिक गतिविधियां हो, चाहे कोई गुरुद्वारा, मंदिर या मस्जिद हो मुझे यह पसंद है। मैं इन सभी जगहों पर जाती हूं। हम क्रिसमस प्रार्थना में भी जाते हैं।

क्वीन की अभिनेत्री का मानना है कि निगम ने सोशल मीडिया पर जो मुद्दा उठाया है उस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा, लेकिन यह नहीं कि उन्होंने जो कहा है उस पर विचार नहीं होना चाहिए। यह उनका विचार है और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। और यह विचार सोशल मीडिया पर आया है ऐसे में इस पर चर्चा की जा सकती है।

TAGS: अजान मामला, कंगना, सोनू, विचार, सम्मान, Azan, Kangana, sonu nigam, ideas, respected
OUTLOOK 22 April, 2017
Advertisement