Advertisement
01 July 2015

बिट्टू शर्मा के परिवार की विदाई

बिट्टू शर्मा के परिवार की विदाई

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के प्रशंसकों को यह जान कर निराशा हो सकती है कि उनके प्यारे बिट्टू शर्मा  कपिल की तबीयत ठीक नहीं है और वह कॉमेडी नाइट्स से विराम लेंगे। यदि वह विराम लेंगे तो दादी, गुत्थी, पलक और सिद्धू पाजी भी नजर नहीं आएंगे। कपिल की तबियत ठीक नहीं होने के कारण वह शो को कुछ दिन बंद रखेंगे।

 

चौंतीस साल के कपिल ने  इस शो का आखिरी एपिसोड बॉलीवुड कलाकार सलमान खान के साथ शूट किया। फिल्मी हस्तियों के बीच कपिल का शो काफी चर्चित लोकप्रिय है क्योंकि वे अपनी फिल्में प्रमोट करने के लिए इस कार्यक्रम में आते रहे हैं।

Advertisement

 

कपिल ने ट्वीट किया, ‘हैलो दोस्तों, उम्मीद है सब ठीक होगा, लेकिन मैं ठीक नहीं हूं। मुझे आराम  की  सलाह  दी गई है। मैंने शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग सलमान खान के साथ की है।’

TAGS: kapil sharma, comedy nights with kapil, navjot singh siddhu, dadi, gutthi, palak, कपिल शर्मा, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, नवजोत सिंह सिद्धू, दादी, गुत्थी, पलक
OUTLOOK 01 July, 2015
Advertisement