Advertisement
02 June 2015

दिल धड़काना जानती हैं जोया – करण जौहर

जोया अख्तर की आने वाली फिल्म दिल धड़कने दो के लिए दर्शकों का दिल अभी से धड़कने लगा है। यह मानवीय संबंधों की कहानी है जिसके लिए करण जौहर भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। करण  ने जोया की आने वाली फैमिली  ड्रामा फिल्म दिल धड़कने दो की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म हर क्षेत्र में खरी उतरती है।

करण ने ट्वीटर पर लिखा, जोया अख्तर को रिश्तों को समझाने और उन्हें व्यावहारिक रूप देने की जितनी समझ है उतनी समझ उनकी उम्र के निर्देशकों को कम है। दिल धड़कने दो के निर्माता रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर हैं। फिल्म में अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा और शेफाली शाह जैसे  कई  बड़े  सितारों से सजी है।

इससे पहले भी एक ट्वीट में करण जौहर ने यह खुलासा किया था कि उनकी मां हीरो जौहर का कहना है कि उन्होंने जितनी भी फिल्में अपने जीवन में देखी हैं उनमें यह फिल्म बेहतरीन है। दिल धड़कने दो 6 जून को रीलिज होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: dil dhadkne do, joya akhtar, farhan akhtar, karan johar, priyanka chopra, ranveer, anushka sharma, दिल धड़कने दो, जोया अख्तर, फरहान अख्तर, करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा
OUTLOOK 02 June, 2015
Advertisement