Advertisement
21 February 2021

पटौदी खानदान में आया नया मेहमान, करीना कपूर ने बेटे को दिया जन्म

सैफ, करीना

अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान फिर पैरेंट्स बन गए हैं। करीना ने आज अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करीना ने बेटे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। इसके बाद 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया। तैमूर के नाम पर काफी विवाद हुआ था।

अपने बच्चे और पत्नी की देखभाल के लिए सैफ अली खान ने इन दिनों काम से विराम लिया है। वहीं डिलीवरी से पहले ये कपल नए घर में भी शिफ्ट हो चुका है।

Advertisement

हाल ही में करीना ने नए घर के लैविश बेडरूम की एक फोटो साझा की थी, जिसके बाद वह चर्चा में आई थीं। इसके अलावा करीना ने अपने गर्ल गैंग के लिए एक हाउस पार्टी भी ऑर्गेनाइज की थी। इसमें मलाइका अरोड़ा, बहन करिश्मा कपूर और दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ नताशा पूनावाला भी शामिल हुई थीं। 

 

 

TAGS: पटौदी खानदान, करीना कपूर, करीना ने बेटे को दिया जन्म, Kareena-Saif Ali khan Welcome Baby Boy, Kareena, Saif Ali khan, अभिनेत्री करीना कपूर खान, सैफ अली खान
OUTLOOK 21 February, 2021
Advertisement