Advertisement
26 October 2022

किशोर कुमार की जिन्दगी से जुड़ा रोचक किस्सा

किशोर कुमार से जुड़ा एक मशहूर क़िस्सा उनके बड़े भाई अशोक कुमार सुनाया करते थे। अशोक कुमार के मुताबिक बचपन में किशोर कुमार की आवाज़ बहुत भारी और बेसुरी थी। एक रोज़ किशोर कुमार को किसी कारणवश हाथ में चोट लग गई। उनकी एक उंगली ज़रा सी कट गई। उंगली कटने की असहनीय पीड़ा किशोर कुमार सह नहीं पाए।

 

किशोर कुमार कई हफ्तों तक रोते रहते। इस लगातार रोने के कारण किशोर कुमार की आवाज़ में बहुत फ़र्क आ गया। धीरे धीरे किशोर की आवाज़ मीठी होने लगी। बचपन में इस बदलाव को किशोर ने सकारात्मक रूप से लिया। यही से उन्होंने गाना शुरू किया। वह कुंदन लाल सहगल के बड़े भक्त थे। वह उनकी स्टाइल में ही गाते। 

Advertisement

 

अशोक कुमार की इच्छा थी कि किशोर कुमार अभिनेता बने। किशोर कुमार ऐसा नहीं चाहते थे। लेकिन जब किशोर कुमार को मालूम हुआ कि अभिनेता बनकर गाना गाने का मौक़ा मिलेगा तो उन्होंने फ़ौरन हां कर दी। इस तरह किशोर कुमार अभिनय की दुनिया में भी शामिल हो गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kishore Kumar, kishore kumar interesting Life incident, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 26 October, 2022
Advertisement