Advertisement
26 November 2022

जब किशोर कुमार ने लता मंगेशकर को भयभीत किया

जब किशोर कुमार ने लता मंगेशकर को भयभीत किया

लता मंगेशकर, किशोर कुमार और खेमचंद प्रकाश का एक रोचक किस्सा है, जो खूब सुना और सुनाया जाता है। एक रोज लता मंगेशकर गाने की रिकॉर्डिंग के लिए लोकल ट्रेन से बॉम्बे टाकीज़ के स्टूडियो गोरेगांव जा रहीं थीं। उनके साथ एक दुबला सा लड़का भी था। वह लड़का उतरा और उनके पीछे हो लिया।

 

लता आगे जाते हुए, जब जब लड़के की तरफ देखती तो पातीं लड़का कुछ अजीब सी हरकतें कर रहा होता था। कभी हंसता, कभी छड़ी घुमाता। लड़के की निगाह लता मंगेशकर पर रहती। लता डरकर किसी तरह स्टूडियो पहुंचीं और खेमचंद प्रकाश को सारा क़िस्सा बताया। यह बताने के बाद जैसे ही लता मुड़ीं तो उस लड़के को खड़ा पाकर लगभग बदहवास हो गयीं।

Advertisement

 

तब खेमचंद प्रकाश ने लता मंगेशकर को बताया कि यह लड़का कोई और नहीं बल्कि अशोक कुमार का छोटा भाई किशोर कुमार है। इस तरह लता मंगेशकर की जान में जान आई। ऐसे मस्त मौला, मस्त कलंदर थे किशोर कुमार। 

 

 

TAGS: Kishore Kumar, Lata mangeshkar, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news,
OUTLOOK 26 November, 2022
Advertisement