Advertisement
16 June 2017

जानिए, आखिर क्यों प्रियंका ने अपनी मां को कहा ‘बिल्कुल चट्टान’ की तरह

‘बेवॉच’ स्टारर प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, हैप्पी बर्थडे मां। आप पूरी तरह मेरे लिए चट्टान की तरह हैं। मुझे ईमानदारी और मूल्यों के पाठ पढ़ाने के लिए आपको धन्यवाद। बहुत-बहुत प्यार।


प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु के साथ कंपनी पर्पल पेब्बल पिक्चर्स के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसित मराठी हास्य फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का निर्माण भी किया।

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आ चुकी हैं। यह सेठ गोर्डन द्वारा निर्देशित फिल्म है, जिसमें उन्होंने विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभाई है। ‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 1990 के इसी नाम के लोकप्रिय धारावाहिक का रूपांतरण है।

 


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रियंका चोपड़ा, अपनी मां, बताया, ‘बिल्कुल चट्टान’, Priyanka Chopra, tell her mother, 'absolutely rock'
OUTLOOK 16 June, 2017
Advertisement