Advertisement
14 September 2015

रणवीर, कोंकणा की राहें जुदा

उनकी शादी की स्थिति को लेकर लंबे समय से लगाई जा रही अटकलों के बीच चार साल के बेटे हारून के माता-पिता इस दंपति ने अपने-अपने ट्विटर एकाउंट पर अपने अलग होने के खबर की घोषणा की है।

कोंकणा  ने ट्विटर पर घोषणा की है, रणवीर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है लेकिन हम दोस्त और अपने बेटे के सह-अभिभावक बने रहेंगे। आपके सहयोग के लिए शुक्रिया। धन्यवाद।

रणवीर ने भी अपने बयान में कोंकणा की बातों को ही दोहराया है। कोंकणा और रणवीर ने 2007 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों ने एक निजी समारोह में 2010 में शादी कर ली थी। दोनों ने एक साथ ट्रेफिक सिग्नल, मिक्सड डब्ल्स, आ जा नच ले और गौर हरि दास्तान जैसी फिल्मों में काम किया था।

TAGS: konkona sen sharma, ranvir shorey, mixed double, aaja nach le, कोंकणा सेन शर्मा, रणवीर शौरी, मिक्सड डबल, आ जा नच लै
OUTLOOK 14 September, 2015
Advertisement