Advertisement
19 October 2015

लीजा का सपना पूरा हुआ

लिजा हेडन का बोल्ड और बिंदास अंदाज दर्शकों को हमेशा से ही पसंद आता रहा है। क्वीन में उनके काम को खूब सराहना मिली थी। उसके बाद आई शौकीन्स में भी दर्शकों ने उन्हें पसंद किया था। अब जल्द ही करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल में वह फिर दिखाई पड़ेंगी। लीजा को लंबे वक्त से इस फिल्म का इंतजार है।

उनके साथ इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और फवाद खान हैं। लीजा का कहाना है वह इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं और करण करे साथ करना उनका सपना था। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: liza haydon, karan johar, ae dil hai mushkil, लिजा हेडन, करण जौहर, ए दिल है मुश्किल
OUTLOOK 19 October, 2015
Advertisement