Advertisement
30 June 2021

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

TWITTER

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बुधवार सुबह निधन हो गया। खबरों के अनुसार अचानक हार्टअटैक आने की वजह से उनकी मृत्यु ही है। राज ने एक्टर के रूप में अपने करियार की शुरुआत की थी। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।

राज कौशल और मंदिरा बेदी पहली बार 1966 में मुकुल आनंद के घर पर मिले थे। उस वक्त मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थी। राज कौशल, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के तौर पर कार्य कर रहे थे। वहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। उसके बाद 14 फरवरी 1999 में राज कौशल और मंदिरा बेदी की शादी हो गई।

बता दें कि राज कौशल ने अपने करियार में तीन फिल्मों का निर्देशन किया है। जिसमें 'प्यार में कभी-कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' शामिल है। 

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मंदिरा बेदी, राज कौशल की मौत, हार्ट अटैक, Mandira Bedi, Raj Kaushal's death, heart attack
OUTLOOK 30 June, 2021
Advertisement