Advertisement
07 September 2022

मणि रत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म "पीएस - 1" का ट्रेलर हुआ रिलीज

भारतीय सिनेमा के सफल निर्देशक मणि रत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियन सेल्वन यानी पीएस-1 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर चेन्नई स्थित नेहरू इनडोर स्टेडियम में लॉन्च किया गया। मणि रत्नम की यह फ़िल्म हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका ऐश्वर्या राय बच्चन, दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विक्रम, जयराम रवि, सरथकुमार, प्रभु, अश्विन काकुमानु और ऐश्वर्या लक्ष्मी ने निभाई है।


ट्रेलर का लिंक :

 

Advertisement

पीएस-1 के हिंदी ट्रेलर को अभिनेता अनिल कपूर ने आवाज दी है।पीएस-1 फिल्म में दक्षिण के शक्तिशाली चोल राजवंश की कहानी दिखाई गई है। हिंदी वर्जन के संवाद दिव्य प्रकाश दुबे ने लिखे हैं।
फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पोन्निइन सेल्वन पर आधारित है। फिल्म में ए आर रहमान का संगीत है।

 

 

 

फिल्म का निर्माण मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस ने किया है।फिल्म 30 सितम्बर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मणि रत्नम ऐतिहासिक और लीक से हटकर बनाई गई फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म से दर्शकों को बड़ी उम्मीद है। फिल्म के निर्माताओं को भरोसा है कि फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर ज़रूर खरी उतरेगी।

TAGS: Mani Ratnam, Mani Ratnam film PS 1 trailer released, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi news, South superstar Vikram, Aishwarya Rai Bachchan, A R Rahman
OUTLOOK 07 September, 2022
Advertisement