Advertisement
03 October 2022

मणि रत्नम की फिल्म पीएस 1 ने कमाए 230 करोड़ रुपए

भारतीय सिनेमा के सफल निर्देशक मणि रत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियन सेल्वन यानी पीएस-1 का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने तीन दिनों में 230 करोड़ रूपए से अधिक की वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की है।फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन भारत में 37 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म ने पहले ही दिन केवल एक राज्य तमिलनाडु में 25 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया था। इसके साथ ही अन्य भारतीय भाषाओं में हुई कमाई मिलाकर फिल्म ने 36 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 33 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके साथ वर्ल्ड वाइड कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। 

 

मणि रत्नम की यह फ़िल्म हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिका ऐश्वर्या राय बच्चन, दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विक्रम, जयराम रवि, सरथकुमार, प्रभु, अश्विन काकुमानु और ऐश्वर्या लक्ष्मी ने निभाई है।

Advertisement

 

पीएस-1 फिल्म में दक्षिण के शक्तिशाली चोल राजवंश की कहानी दिखाई गई है। हिंदी वर्जन के संवाद दिव्य प्रकाश दुबे ने लिखे हैं।फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पोन्निइन सेल्वन पर आधारित है। फिल्म में ए आर रहमान का संगीत है।फिल्म का निर्माण मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस ने किया है।मणि रत्नम ऐतिहासिक और लीक से हटकर बनाई गई फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म से भी दर्शकों की उम्मीद पूरी होती दिखाई दे रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mani Ratnam, Mani Ratnam PS 1 reached 230 crore, Bollywood, Aishwarya Rai, Vikram, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 03 October, 2022
Advertisement