Advertisement
06 October 2022

मणि रत्नम की फिल्म पीएस 1 की कमाई 300 करोड़ पार, देश विदेश में प्रदर्शन धुआंधार

भारतीय सिनेमा के सफल निर्देशक मणि रत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियन सेल्वन यानी पीएस-1 का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 20 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने छह दिनों में 300 करोड़ रूपए से अधिक की वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की है।यह आंकड़े उत्साहित करने वाले हैं। फिल्म ने तमिलनाडु में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।

 

मणि रत्नम की यह फ़िल्म हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिका ऐश्वर्या राय बच्चन, दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विक्रम, जयराम रवि, सरथकुमार, प्रभु, अश्विन काकुमानु और ऐश्वर्या लक्ष्मी ने निभाई है।

Advertisement

पीएस-1 फिल्म में दक्षिण के शक्तिशाली चोल राजवंश की कहानी दिखाई गई है। हिंदी वर्जन के संवाद दिव्य प्रकाश दुबे ने लिखे हैं।फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पोन्निइन सेल्वन पर आधारित है। फिल्म में ए आर रहमान का संगीत है।फिल्म का निर्माण मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस ने किया है।मणि रत्नम ऐतिहासिक और लीक से हटकर बनाई गई फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म से भी दर्शकों की उम्मीद पूरी होती दिखाई दे रही है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mani Ratnam, PS 1 reaches 300 crore mark, Vikram, Aishwarya Rai, A R Rahman, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 06 October, 2022
Advertisement