Advertisement
07 December 2016

शादी तो होगी पर पता नहीं कब होगी : अनुष्का

यहां एजेंडा आजतक कार्यक्रम के एक सत्र में अनुष्का ने कहा,  शादी तो होगी, लेकिन मैं नहीं जानती कि यह कब होगी। अभी तक मैंने इसके बारे में सोचा भी नहीं है। मैं अपने जीवन में सभी चीजों को बहुत ही सामान्य तरीके से करती हूं और शादी भी मेरे जीवन के एजेंडे में बिल्कुल शामिल है।

अनुष्का का कहना है, मैं मानती हूं कि चीजें अब बदल रही हैं। अभिनेत्रियां अब शादी करने और बच्चे होने के बाद भी उसी ऊर्जा से काम करती हैं। इस इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए यह अद्भुत समय है। मैं भी एक साधारण व्यक्ति की तरह ही चीजों को जारी रखना चाहूंगी। मेरे लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है जब लोग कहते हैं कि अभिनेत्रियों की शेल्फ लाइफ होती है।

उन्होंने बताया,  मैं एक बेहद मामूली इंसान हूं। मैं अभी भी शादी केवल एक बार करने में विश्वास रखती हूं। लेकिन मैं समझती हूं कि देश में तलाक के मामले इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि महिलाएं आज के दौर में बदल रही हैं। उनकी सोच बदल रही हैं।

Advertisement

उनका कहना है, महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं और बिना जीवन साथी के भी वे अपनी जिंदगी जी सकती हैं। उनको जो पसंद होता है बस उन्हीं के साथ वह जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Anushka Sharma, अनुष्का शर्मा
OUTLOOK 07 December, 2016
Advertisement