Advertisement
16 November 2022

मीनाक्षी सेषाद्रि के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री मीनाक्षी सेषाद्रि का जन्मदिन है। मीनाक्षी सेषाद्रि का जन्म 16 नवम्बर सन 1963 को हुआ था। मीनाक्षी सेषाद्रि के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

 

 

हीरो (1983)

 

 

सुभाष घई की फिल्म। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत। आनंद बख्शी के गीत। मुख्य भूमिका में जैकी श्रॉफ, मीनाक्षी सेषाद्रि, संजीव कुमार, शक्ति कपूर, शम्मी कपूर नजर आए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

 

घायल (1990)

 

 

 

निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म। राजकुमार संतोषी की स्क्रिप्ट। फिल्म को प्रोड्यूस किया धर्मेन्द्र ने। बप्पी लहरी का संगीत। मुख्य भूमिका में सनी देओल, मीनाक्षी सेषाद्रि, राज बब्बर, मौसमी चटर्जी, अमरीश पुरी नजर आए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

घातक ( 1996 )

 

 

 

निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म। राहुल देव बर्मन और अनु मलिक का संगीत। मजरुह सुल्तानपुरी के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका सनी देओल, डैनी डेन्जोंगपा, अमरीश पुरी, मीनाक्षी सेषाद्रि, के के रैना ने निभाई। फिल्म बेहद कामयाब रही और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

 

 

दामिनी (1993)

 

राजकुमार संतोषी की फिल्म। नदीम श्रवण का संगीत और समीर के गीत। मुख्य भूमिका में सनी देओल, मीनाक्षी सेषाद्रि, ऋषि कपूर, अमरीश पुरी नजर आए। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Meenakshi sheshadri, Meenakshi sheshadri important Bollywood movies, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 16 November, 2022
Advertisement