Advertisement
16 November 2023

पान खाने के शौकीन थे गायक मोहम्मद रफी

मोहम्मद रफ़ी को पाने खाने का बड़ा शौक था। यह शौक़ उन्हें जिस भी कारण से हो लेकिन यह उनकी गायकी के लिए फ़ायदे मंद था। यह बात लोकप्रिय है कि मीठा पान खाने से आवाज़ में मधुरता बढ़ती है। मोहम्मद रफ़ी साहब जब भी रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो पहुंचते तो वहां मौजूद मुनीरुद्दीन नामक शख़्स रफ़ी साहब को पान खिलाते। एक रोज़ रफ़ी साहब ने मुनीरुद्दीन से कहा कि तुम पान की दुकान लगाओ। यह काम तुम बेहतर कर सकोगे।

मुनीरुद्दीन ने रफ़ी साहब की बात सुनी और मुंबई से कोलकाता लौटकर, पान की दुकान खोल ली। चूंकि हाथों में जादू था मुनीर मियां के इसलिए दुकान चर्चित हो गई। एक बार रफ़ी साहब कोलकाता गाना रिकॉर्ड करने पहुंचे। यात्रा में भटकते घूमते मुनीर की दुकान पहुंच गए। मुनीर को देखकर रफ़ी साहब बहुत ख़ुश हुए। उन्होंने मुनीर से कहा " यार आज गला सही नहीं है, ज़रा मीठा पान लगाओ कि आवाज़ की तबीयत ठीक हो जाए "। आज तक कोलकाता में मुनीर मियां की वो पान की दुकान मशहूर है और वहां दिन भर सिर्फ़ रफ़ी साहब के गाने बजते रहते हैं।

TAGS: Mohammad Rafi, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, Indian movies, art and entertainment,
OUTLOOK 16 November, 2023
Advertisement