Advertisement
10 March 2017

संदेश के साथ आई दुल्हनिया

बद्रीनाथ की दुल्हनिया युवाओं के लिए अच्छी फिल्म है। फिल्म लड़कियों के स्वालंबन और दहेज के खिलाफ संदेश भी देती है। वरुण और आलिया की जोड़ी वैसे भी दर्शकों को भाती है इसलिए उनके लिए एक बार तो दर्शक सिनेमाघर में जा ही सकते हैं।

इंटरवेल से पहले तक तो बद्रीनाथ...की रफ्तार काफी अच्छी है। इसके बाद फिल्म थोड़ी धीम रफ्तार के साथ चलती है। कुछ-कुछ पुरानी फिल्मों की तरह रोने-धोने और डायलॉगबाजी के साथ। होली का मौका है तो यह हल्की फुल्की फिल्म चल पड़ेगी। 

TAGS: badrinath ki dulhaniya, alia bhatt, varun dhawan, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, आलिया भट्ट, वरुण धवन
OUTLOOK 10 March, 2017
Advertisement