Advertisement
03 May 2017

जानिए, किन-किन कलाकारों को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

GOOGLE

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की श्रेणियों में दिए गए हैं, जिसमें फीचर, गैर फीचर आदि शामिल है। साथ ही उत्तर प्रदेश को फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार दिया गया है, जबकि झारखंड को स्पेशल मेंशन पुरस्कार दिया गया है। वहीं सर्वश्रेष्ठ किताब और समीक्षक के लिए भी पुरस्कार दिए गए हैं।  अक्षय कुमार को फिल्म ‘रूस्तम’ में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है और मराठी फिल्म ‘कासव’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। वहीं सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के रुप में नीरजा को चुना गया है। बता दें कि यह पुरस्कार 3 मई 2017 को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा दिए जाएंगे।

पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

फीचर फिल्म-

Advertisement

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- नीरजा
सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स- एंथा पक्कम (दर्मा दुरई) और तुमी जाके भालो बाशो (प्रकटन)
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार- अदिश प्रवीन (कुंजू दाइवम), नूर इस्लाम और सामीउल आलम (सहज पाथेर गप्पो), मनोहरा (रेलवे चिल्ड्रन)
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री- जायरा वसीम (दंगल)
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता- मनोज जोशी (दशक्रिया)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- सुरभि सीएम (मिन्नामिनुंगू द फायरफ्लाय)
सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता- अक्षय कुमार (रुस्तम)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- राजेश मपुस्कर
सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म- महायोद्धा राम
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म- जोकर
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म- रॉन्ग साइड राजू
सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म- पेली चुपलू
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म- दशकरिया
सर्वश्रेष्ठ मलायमल फिल्म- माहेशिंटे प्राथिकारम,
सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फिल्म- के सेरा सेरा- घोडपचेन घोड्डटेलेम
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म- रिजर्वेशन
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- नीरजा
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म- बिसर्जन
सर्वश्रेष्ठ असम फिल्म- मारज राटी केटेकी
स्पेशल मेंशन- कड़वी हवा
स्पेशल मेंशन- मुक्ति भवन
स्पेशल मेंशन- मुक्ति भवन और माज राति केकेकी
स्पेशल मेंशन- नीरजा (सोनम कपूर)

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भारतीय सिनेमा, राष्ट्रीय पुरस्कार, 2016, national award, film, cinema
OUTLOOK 03 May, 2017
Advertisement