Advertisement
18 August 2022

26 अगस्त को रिलीज होगा दिल्ली क्राइम सीजन 2 , वीभत्स हत्याओं पर आधारित है कहानी

TWITTER

नेटफ्लिक्स की कामयाब वेब सीरीज " दिल्ली क्राइम" का सीजन 2 आगामी 26 अगस्त 2022 को रिलीज होने जा रहा है । दिल्ली क्राइम का पहला सीजन निर्भया गैंगरेप मामले पर आधारित था। दर्शकों ने इसे बहुत सराहा था। शो के पहले सीजन की कामयाबी के बाद, निर्माताओं ने दूसरा सीजन तैयार किया है। दिल्ली क्राइम में जानीमानी अभिनेत्री शेफाली शाह मुख्य किरदार वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी।

 

 

Advertisement

 

 

 

दिल्ली क्राइम के दूसरे सीजन की कहानी में एक गैंग है, जो सिलसिलेवार ढंग से बुजुर्गों की हत्या कर रहा है। कहानी आगे बढ़ती है तो पता चलता है कि गैंग में शामिल लोग गरीब, पिछड़े, कमजोर वर्ग से आते हैं। दिल्ली पुलिस किस तरह से हत्याओं की गुत्थी को सुलझाती है, यही वेब शो की मुख्य कहानी है।

 

 

शेफाली शाह के साथ इस वेब शो में रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग मुख्य भूमिका में होंगे। दिल्ली क्राइम सीजन 2 के निर्देशक तनुज चोपड़ा होंगे। एसके ग्लोबल एंटरटेनमेंट ने शो का निमार्ण किया है। दिल्ली क्राइम का दूसरा सीजन 26 अगस्त 2022 से दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगा।सीजन 1 की जबरदस्त सफलता के बाद निर्माताओं और दर्शकों को दूसरे सीजन से बहुत उम्मीदें हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Netflix show Delhi crime season 2, shefali Shah, Rasika Duggal, web series Delhi crime, Netflix India, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 18 August, 2022
Advertisement