Advertisement
05 May 2017

कपिल-सुनील के विवाद पर कृष्णा ने कहा, दोस्तों के बीच झगड़ा एक सामान्य बात

google

गौरतलब है कि सुनिल ग्रोवर ने हाल में कपिल से झगड़े के बाद शो छोड़ दिया था। कपिल ने विमान में कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया था। मार्च में घटना के बाद से ही सुनिल ने शो के एक भी एपिसोड की शूटिंग नहीं की है।

विवाद पर सवाल किए जाने पर कृष्णा ने कहा, वह उनका निजी मामला है। वे दोस्त हैं, दोस्ती में झगड़ा होता रहता है। कपिल इस टीम के साथ चार साल से काम कर रहे हैं। आपने भी यह देखा है। वह बहुत लंबे समय से एकसाथ काम कर रहे हैं...हर कोई लोगों को संभाल नहीं पाता, इसलिए कई बार वहां झगड़े हो जाते हैं।

कृष्णा ने गुरुवार शाम कर्ल्स के नए रिएलटी शो ‘इंडिया बनेगा मंच’ के लॉन्च के मौके पर यह बयान दिया। इंडिया बनेगा मंच की शूटिंग सड़कों पर की जाएगी जहां प्रतिभागियों को एक सीमित समय में अपनी प्रतिभाओं के दम पर अधिक से अधिक लोगों को आकर्षित करना होगा। इस शो में कृष्णा टीवी अभिनेत्री मोना सिंह के साथ मेजबानी करते दिखेंगे। शो सात मई से टीवी पर प्रसारित होगा।

TAGS: कपिल-सुनील, विवाद, कृष्णा, दोस्त, झगड़ा, सामान्य बात, kapil-sunil, controversy, fight, friends, common issue
OUTLOOK 05 May, 2017
Advertisement