Advertisement
14 August 2022

मोहनीश बहल के जन्मदिन के अवसर पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

Facebook

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता मोहनीश बहल का जन्मदिन है। 14 अगस्त सन 1961 को जन्म लेने वाले मोहनीश बहल हिन्दी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नूतन के सुपुत्र हैं। मोहनीश बहल ने अपने फिल्मी सफर में कई कामयाब फिल्मों में काम किया। उनके जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

Advertisement

 

 

 

 

मैंने प्यार किया (1989)

 

मैंने प्यार किया को मोहनीश बहल की कामयाब फिल्मों में गिना जाता है। सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में मोहनीश बहल का डायलॉग "एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं होते" बहुत लोकप्रिय और उनकी पहचान बन गया। मैंने प्यार किया को हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में गिना जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

हम आपके हैं कौन  (1994)

 

"हम आपके हैं कौन" हिंदी सिनेमा की सफल फिल्मों में गिनी जाती है। सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में मोहनीश बहल ने राजेश की भूमिका निभाई। इस परिवारिक फिल्म को देशभर में बहुत सफलता मिली। मोहनीश बहल को इस फिल्म में सादगी, सच्चाई से निभाए गए सलमान खान के बड़े भाई राजेश की भूमिका के लिए जाना जाता है। 

 

 

 

 

 

 

हम साथ साथ हैं (1999 )

 

मोहनीश बहल ने अपने फिल्मी करियर की सबसे सुंदर फिल्में राजश्री प्रोडक्शन हाउस के साथ की हैं। हम साथ साथ हैं इसका उदाहरण है। हम साथ साथ हैं एक परिवारिक फिल्म है, जिसे सूरज बड़जात्या ने बनाया। इस फिल्म में उन्होंने विवेक का किरदार निभाया। फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, आलोक नाथ, तब्बू, सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिका में नजर आईं। 

 

 

 

 

 

वास्तव (1999)

 

 

वास्तव हिंदी सिनेमा की सफल फिल्म है। इसे निर्देशक महेश मांजरेकर ने बनाया है। फिल्म में संजय दत्त, नम्रता शिरोड़कर ने मुख्य भूमिका निभाई। मोहनीश बहल फिल्म में संजय दत्त के बड़े भाई की भूमिका में नजर आए। इस फिल्म ने खूब लोकप्रियता हासिल की। फिल्म में संजय दत्त की भूमिका को बहुत पसंद किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mohnish Bahl birthday, mohnish Bahl famous films, article on Mohnish bahl films, rajshree production, Salman Khan, Maine pyar Kiya, hum aapke hai kaun, hum sath sath Hain, Bollywood, entertainment Hindi news, Hindi cinema
OUTLOOK 14 August, 2022
Advertisement