Advertisement
05 February 2022

फिर बिगड़ी लता मंगेशकर की तबियत, वेंटिलेटर पर शिफ्ट की गईं सुर कोकिला

भारत रत्न और सुर कोकिला लता मंगेशकर | एएनआई

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, उनकी हालत नाजुक है। वह वेंटिलेटर पर है। वह अभी भी आईसीयू में है और डॉक्टरों की निगरानी में रहेगी। यह जानकारी ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ प्रतीत समदानी ने दी है।

बता दें कि हालही में बॉलीवुड की दिग्गज गीतकार लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित पाई गयी थी। कोविड से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट कराया गया था।

Advertisement

गौरतलब हो कि लता मंगेशकर को कोरोना होने की जानकारी सामने आने के बाद से बॉलीवुड की दुनिया में में हलचल मच गया था। बड़े-बड़े सितारे और फैन्स सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे।

 

TAGS: लता मंगेशकर, सुर कोकिला लता मंगेशकर, ब्रीच कैंडी अस्पताल, Lata Mangeshkar, Sur Kokila Lata Mangeshkar, Breach Candy Hospital
OUTLOOK 05 February, 2022
Advertisement