Advertisement
30 July 2016

जैकलीन के लिए था नाच न जाने आंगन टेढ़ा

जैकलीन फर्नांडिस का कहना है, जब मैं इंडस्ट्री में आई थी तब बहुत हल्का-फुल्का नाचना जानती थी। लेकिन मैं बहुत मेहनत की है। पहले कोरियोग्राफर मेरी हंसी भी उड़ा दिया करते थे। और हां मुझे खूब डांट भी पड़ी है।

हाल ही में उनकी फिल्म ढिशूम आई है। जैकलीन जानती थीं कि बॉलीवुड में डांस आना जरूरी है। लेकिन जब उनके लिए नाच न जाने आंगन टेढ़ा साबित होने लगा तो उन्होंने इसके लिए बाकायदा क्लास ज्वाइन की। अब वह कहती हैं, मुझे डांस से प्रेम होने लगा है। अब उन्हें नाचना इतना पसंद आने लगा है कि उन्होंने टीवी शो झलक दिखला जा के नौंवे सीजन में जज बनना भी स्वीकार कर लिया है।

एजेंसी भाषा

TAGS: jacqueline fernandez, jhalak dikhla ja, dhishoom, जैकलीन फर्नांडीज, झलक दिखला जा, ढिशुम
OUTLOOK 30 July, 2016
Advertisement