Advertisement
31 December 2015

पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को मिली भारतीय नागरिकता

पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को मिली भारतीय नागरिकता | Google

सामी ने केंद्र से मानवीय आधार पर भारत में अपने दर्जे को कानूनी रूप देने का अनुरोध किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सामी कल से भारतीय नागरिक होंगे। आज की तारीख में वह तीन माह के वीजा विस्तार पर हैं जो उन्हें मंत्रालय से छह अक्तूबर को दिया गया था। पिछले कुछ सालों से भारत को अपना दूसरा घर बना चुके 46 वर्षीय गायक ने इस साल 26 मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रतिवेदन देकर मानवीय आधार पर अपने ठहराव का अनुरोध किया था।

 

लाहौर में जन्मे सामी 31 मार्च, 2001 को पर्यटक वीजा पर पहली बार भारत आए थे। उन्हें इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने एक साल की वैधता के साथ यह वीजा जारी किया था। उनका वीजा बाद में समय समय पर बढ़ाया गया। 27 मई, 2010 को जारी उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट 26 मई, 2015 को समाप्त हो गया था और पाकिस्तान सरकार ने उनका पासपोर्ट नवीनीकृत नहीं किया। उसके बाद उन्होंने अपने ठहराव को मानवीय आधार पर कानून सम्मत बनाने के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया था।

Advertisement

 

एक एलबम के कभी तो नजर मिलाओ.. और लिफ्ट करा दे... जैसे गानों से सामी ने 2000 की शुरुआत में सुर्खिया बटोरी थीं। इस साल इस गायक ने सलमान खान अभिनीत फिल्म बजरंगी भाईजान के गाने, भर दो झोली मेरी.. के बाद सफलता का स्वाद चखा। 

 

 

TAGS: भारत, कला, पाकिस्तानी नागरिक, गायक, अदनान सामी, भारतीय नागरिक, भारत सरकार, देश, गृह मंत्रालय, मानवीय आधार, इस्लामाबाद, भारतीय उच्चायोग
OUTLOOK 31 December, 2015
Advertisement