Advertisement
19 November 2022

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म की हुई घोषणा,पंकज त्रिपाठी निभाएंगे पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार

हिन्दी सिनेमा में इन दिनों बायोपिक फिल्म बनाने का चलन है। दर्शकों ने महेन्द्र सिंह धोनी से लेकर संजय दत्त,पान सिंह तोमर और मिल्खा सिंह की बायोपिक फिल्म को खूब पसंद किया है। अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों इन्दिरा गांधी के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर फिल्म बना रही हैं। इस कड़ी में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। यह नाम है देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म बनने जा रही है, जिसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाएंगे। 

 

फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर इसका एलान कर दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ऊपर बायोपिक फिल्म बनने जा रही है, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन रवि जाधव कर रहे हैं। रवि जाधव तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं।

Advertisement

फिल्म निर्देशक रवि जाधव, मराठी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं। उन्होंने नटरंग और बालगंधर्व जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली कर रहे हैं। जीशान अहमद और शिव शर्मा सह निर्माता हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Pankaj tripathi, Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee biopic film, Bollywood, bhartiya janta party, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, arts and entertainment news,
OUTLOOK 19 November, 2022
Advertisement