Advertisement
07 October 2022

परिणीति चोपड़ा की फिल्म "कोड नेम तिरंगा" का गाना हुआ रिलीज

हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म "कोड नेम तिरंगा" का गीत "की करिए" रिलीज हो गया है । गाना टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गीत के बोल कुमार ने लिखे हैं और संगीत जयदेव कुमार ने दिया है। गाने को आवाज हार्डी संधू और साक्षी होलकर ने दी है। 

गाने का लिंक : <iframe width="932" height="524" src="https://www.youtube.com/embed/FnUwmOdDhtg" title="Ki Kariye (Video): Harrdy Sandhu | Parineeti Chopra | Sakshi H, Jaidev K, Kumaar | Code Name Tiranga" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen></iframe>

इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ हार्डी संधू मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। "कोड नेम तिरंगा" में परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं, जो अपने देश की सुरक्षा के लिए मिशन पर हैं। फिल्म की शूटिंग तुर्की में हुई है। फिल्म में शरद केलकर, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, दिब्येंदु भट्टाचार्य नजर आएंगे। फिल्म के लेखक एवं निर्देशक रिभु दासगुप्ता हैं। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और रिभु दासगुप्ता हैं। जयदेव कुमार और विपिन पटवा का संगीत है। कुमार ने गीत लिखे हैं। 

Advertisement

 

फिल्म "कोड नेम तिरंगा" 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। परिणीति चोपड़ा के प्रशंसकों को उनसे एक अच्छी प्रस्तुति की उम्मीद लंबे समय से है। शायद इस फिल्म से वह उम्मीद पूरी होगी। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Parineeti Chopra film song out now, Harrdy Sandhu film Code Name Tiranga song ki Karie released, code name tiranga song ki Karie released, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news, ki Karie song released, ki Karie code name tiranga son
OUTLOOK 07 October, 2022
Advertisement