Advertisement
29 September 2022

परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म कोड नेम तिरंगा का ट्रेलर हुआ लॉन्च

हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म

"कोड नेम तिरंगा" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ हार्डी संधू मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। 

 

Advertisement

 

फिल्म का ट्रेलर:

 

 

 

"कोड नेम तिरंगा" में परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं, जो अपने देश की सुरक्षा के लिए मिशन पर हैं। फिल्म की शूटिंग तुर्की में हुई है। फिल्म में शरद केलकर, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, दिब्येंदु भट्टाचार्य नजर आएंगे। फिल्म के लेखक एवं निर्देशक रिभु दासगुप्ता हैं। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और रिभु दासगुप्ता हैं। जयदेव कुमार और विपिन पटवा का संगीत है। कुमार ने गीत लिखे हैं। 

 

फिल्म "कोड नेम तिरंगा" 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। परिणीति चोपड़ा के प्रशंसकों को उनसे एक अच्छी प्रस्तुति की उम्मीद लंबे समय से है। शायद इस फिल्म से वह उम्मीद पूरी होगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Code name tiranga, Code name tiranga trailer, Parineeti Chopra, Harrdy Sandhu, Code Name Tiranga trailer out, Bollywood, T series, Hindi cinema, parineeti chopra film trailer released, Hardy Sandhu Bollywood movie, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 29 September, 2022
Advertisement