Advertisement
15 April 2016

अमन का पैगाम कलाकार लाएंगे

अमन का पैगाम कलाकार लाएंगे

उमंग कुमार के निर्देसन में बन रही फिल्म सरबजीत में रिचा सरबजीत सिंह की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। सरबजीत सिंह की भूमिका में रणदीप हुड्डा नजर आएंगे।

उन्होंने यह बात सरबजीत के ट्रेलर लांच किए जाने के मौके पर कही. रिचा ने यहां कहा,  मेरा मानना है कि राजनीतिज्ञ शांति नहीं बना पा रहे हैं या वे इस काम में विफल हो गए है। अब कलाकारों, संगीतकारों और लेखकों पर यह जिम्मेदारी है। यह उपदेश की तरह लग सकता है लेकिन मेरा मानना है इस तरह की फिल्मों के जरिए ही केवल हम लोग ही ऐसा कर सकते हैं।

हालांकि फिल्म सरबजीत और उसकी बहन दलबीर कौर के इर्द-गिर्द घूमती है लेकिन रिचा के अनुसार उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण है। रिचा ने कहा, पटकथा पढ़ने के बाद मैं अपनी भूमिका के महत्व को समझ गई और मुझे लगा यह किरदार भी दमदार है।

TAGS: richa chaddha, omang kumar, sarabjit, रिचा चड्डा, उमंग कुमार, सरबजीत
OUTLOOK 15 April, 2016
Advertisement