Advertisement
30 April 2015

पीकू ने पूरी की इरफान की तमन्ना

पीकू ने पूरी की इरफान की तमन्ना | वेबसाइट

शुजीत सरकार कुछ नया करने की धुन में रहते हैं। इस बार पिता-बेटी और बेटी के प्रेमी का त्रिकोण वह फिल्म ‘पीकू’ में ले आए हैं। पिता की भूमिका के रूप में अमिताभ को देखने की बेसब्री से ज्यादा इस बार प्रेमी के रूप में इरफान को देखने की है। इरफान दीपिका पादुकोण के प्रेमी बने हैं। इरफान ने कहा, ‘रोमांटिक कॉमेडी के जरिये मुझे भी प्रेमी बनने का मौका मिला इसके लिए बहुत खुश हूं।’ वह ऐसी और भी कई फिल्मों में काम करना चाहते हैं, बशर्ते कहानी उतनी ही बढ़िया हो।

वैसे इरफान शायद भूल रहे हैं कि इससे पहले वह ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ में प्रेमी की भूमिका कर चुके हैं जो कोंकणा सेन के पीछे दीवानों की तरह पड़ता है। इरफान ने उस हास्य मिश्रित भूमिका को बखूबी निभाया था। वैसे इरफान को उस भूमिका के लिए कम और ‘पान सिंह तोमर’ ‘लंच बॉक्स’ ‘गुंडे’ और ‘फाइडिंग फेनी’ की भूमिका के लिए जानते हैं। इरफान ने कहा, ‘मैंने जब इस फिल्म की कहानी सुनी तो मुझे लगा इसमें रोमांस और हास्य दोनों है। इससे मेरी दोनों इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।’ 

TAGS: इरफान खान, पीकू, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, लाइफ इन ए मेट्रो, पान सिंह तोमर
OUTLOOK 30 April, 2015
Advertisement