Advertisement
02 March 2016

विद्रोही टाइगर श्रॉफ

विद्रोही टाइगर श्रॉफ

बागी के पोस्टर की पहली झलक में टाइगर श्रॉफ के तेवर ही निराले हैं। टाइगर के साथ सह कलाकार श्रद्धा कपूर ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए अपने फिल्मी हीरो को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। श्रद्धा ने लिखा,  पेश कर रही हूं...मेरा पसंदीदा विद्रोही...। जन्मदिन मुबारक हो टाइगर श्रॉफ।

निर्देशक सबीर खान की यह फिल्म ऐसे विद्रोही पर आधारित है, जो अपने प्यार के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ता है। फिल्म हीरोपंती से 2014 में बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने वाले टाइगर की बागी दूसरी फिल्म है।

TAGS: baaghi, shraddha kapoor, tiger shroof, बागी, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ
OUTLOOK 02 March, 2016
Advertisement