Advertisement
23 September 2022

प्रेम चोपड़ा के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्मदिन है। 23 सितम्बर सन 1935 को जन्म लेने वाले प्रेम चोपड़ा हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर विलेन के रुप में याद किए जाते हैं। आज प्रेम चोपड़ा के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

Advertisement

 

उपकार (1967)

 

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया था। लाल बहादुर शास्त्री चाहते थे कि मनोज कुमार इस नारे से प्रेरणा लेते हुए एक फिल्म बनाएं। मनोज कुमार ने शास्त्री जी के निवदेन पर फिल्म उपकार बनाई। फिल्म में मुख्य भूमिका मनोज कुमार, प्रेम चोपड़ा और आशा पारेख ने निभाई।इस फिल्म के गीत गुलशन बावरा ने लिखे और संगीत कल्याणजी आनंदजी ने दिया। गुलशन बावरा का लिखा गीत " मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती" पूरे देश में लोकप्रिय हो गया। 

 

 

 

वो कौन थी (1964)

 

 

"वो कौन थी" निर्देशक राज खोसला की फिल्म है। इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में साधना, मनोज कुमार, प्रेम चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई। राजा मेहंदी अली खान के गीत और मदन मोहन का संगीत। लता मंगेशकर का गाया "लग जा गले " अमर गीत बना। इस फिल्म में रहस्यमई लड़की का किरदार निभाकर साधना ने अपनी पहचान बनाई। फिल्म की सफलता के बाद, इसी तरह की भूमिका उन्होंने आने वाली फिल्मों में भी निभाई।

 

 

 

मेरा साया (1966)

 

 

 

निर्देशक राज खोसला की फिल्म "मेरा साया" अभिनेत्री साधना की रहस्यमई लड़की के किरदार को लेकर बनाई गई एक और सफल फिल्म है। फिल्म में साधना, सुनील दत्त, प्रेम चोपड़ा और के एन सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। राजा मेहंदी अली खान के गीत और मदन मोहन का संगीत। फिल्म "मेरा साया" एक मराठी फिल्म का रीमेक थी। 

 

 

 

 

हरे राम हरे कृष्णा ( 1971 )

 

 

देव आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म भाई बहन के अटूट रिश्ते को सुंदरता से फिल्मी पर्दे पर दिखाने के लिए जानी जाती है। फिल्म में देव आनंद, जीनत अमान, प्रेम चोपड़ा, मुमताज मुख्य भूमिका में हैं। राहुल देव बर्मन का संगीत है। फिल्म में एक लड़का, अपनी बहन को ढूंढने निकलता है और उसे घर वापस लाने की कोशिश करता है। 

 

राजा बाबू (1994)

 

 

निर्देशक डेविड धवन की फिल्म है "राजा बाबू"। फिल्म में मुख्य भूमिका गोविंदा, करिश्मा कपूर, कादर खान, अरुणा ईरानी और शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर ने निभाई। आनंद मिलिंद का संगीत और समीर के गीत। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Prem Chopra, Prem Chopra important Bollywood Hindi films, Prem Chopra birthday, article on Prem Chopra, Raja Babu, woh Kaun thi, Mera saya, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 23 September, 2022
Advertisement