Advertisement
01 December 2018

प्रियंका चोपड़ा ने रचाई निक जोनस से शादी, ईसाई रीति-रिवाज से हुआ विवाह

File Photo

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा  अपने मंगेतर निक जोनस के साथ शनिवार को शादी के बंधन में बंध गईं। जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में कैथोलिक रीति-रिवाज से उनकी शादी हुई। यह शादी दोनों परिवारों और तमाम परिचितों की मौजूदगी में हुई। 2 दिसंबर को दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से भी होगी। इसके लिए मेहमानों का जोधपुर पहुंचना जारी है। 

जोधपुर एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा की शादी में शरीक होने के लिए विदेशी मेहमान आए हैं और वे एयरपोर्ट से बाहर आते ही खुशी के मारे नाचने लगते हैं। 

शादी के बाद दो रिसेप्शन होंगे। एक रिसेप्शन 4 दिसंबर को दिल्ली, दूसरा मुंबई में बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए होगा। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की डेट अभी सामने नहीं आई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Priyanka chopra, nick jonas, christian rituals
OUTLOOK 01 December, 2018
Advertisement