Advertisement
20 April 2018

प्रियंका ने किसके लिए कह दिया, दिलों पर राज करने वाली

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को जो अच्छा लग जाए उसकी तारीफ करने में कंजूसी नहीं बरततीं। वह खूब सहेलियां बनाती हैं और दोस्ती निभाती भी हैं। टाइम मैग्जीन ने हाल ही में प्रभावशाली 100 लोगों की सालाना सूची जारी की है। इस सूची में मेगन मर्केल का नाम भी है जो जल्द ही ब्रिटेन के शाही परिवार का हिस्सा होंगी। प्रियंका को जैसे ही पता चला मर्केल इस सूची में हैं उन्होंने अपनी सहेली के लिए बहुत ही सुंदर संदेश ट्वीट किया। टाइम ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे शेयर किया है।


क्वांटिको धारावाहिक में काम कर दुनिया में अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाने वाली प्रियंका ने कहा, ‘मर्केल ‘जनता की राजकुमारी’ होंगी।’ प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘मेगन वह हस्ती हैं जिनका जनता के बीच बहुत सम्मान है और दुनिया उनका आदर करती है। विश्व के लोग उनसे प्रभावित होते हैं और वह प्रिंस हैरी के साथ बराबर कंधे से कंधा मिला कर चलती हैं।’

Advertisement

प्रियंका और मर्केल की दोस्ती जग जाहिर है। मर्केल भी हॉलीवुड में काम करती थीं। प्रिंस हैरी से अगले महीने उनकी शादी होने जा रही है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा मर्केल की शादी में ब्राइडमेड बनेंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: priyanka chopra, meghan markle, प्रियंका चोपड़ा, मेगन मर्केल
OUTLOOK 20 April, 2018
Advertisement