Advertisement
07 March 2021

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट, नाम रखा 'सोना'

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट, नाम रखा 'सोना' | TWITTER

प्रियंका ने विदेश में रहने वाले अपने भारतीय फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोल दिया है। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट का नाम सोना रखा है। जिसमें उन्होंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐलान किया है कि उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय खाने के लिए रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने इसके उद्घाटन के लिए एक छोटी की पूजा भी रखी है। पूजा करते हुए प्रियंका ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “मैं आपके सामने सोना को पेश करते हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। नया रेस्टोरेंट जहां पर मैंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार उडेल दिया है। सोना उन भारतीय जायकों का प्रतीक है, जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं। किचन का संचालन करेंगे शेफ हरि नायक, जो बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने बहुत स्वादिष्ट और इनोवेटिव मैन्यू तैयार किया है। जो आपको मेरे देश की फूड यात्रा पर ले जाएगा।”

 

TAGS: Priyanka Chopra opens Indian restaurant, Indian restaurant in New York, Priyanka Chopra restaurant, Priyankas restaurant Sona, प्रियंका चोपड़ा का सोना, प्रियंका चोपड़ा का भारतीय रेस्टोरेंट, न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्टोरेंट
OUTLOOK 07 March, 2021
Advertisement