Advertisement
04 June 2015

भाई-बहन रणवीर-प्रियंका

भाई-बहन रणवीर-प्रियंका

बहुत अरसा नहीं बीता जब गुंडे में यही जोड़ी कुछ अलग अंदाज में थी। आने वाली फिल्म बाजीराव-मस्तानी में भी प्रियंका रणवीर हैं और जाहिर सी बात है अलग अंदाज में ही हैं। अब इस फिल्म में दोनों का भाई-बहन होना पता नहीं कितने दर्शक पचा पाएंगे। दूसरी तरफ जोया अख्तर अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म दिल धड़कने दो के लिए पहले असल जिंदगी में चचेरे भाई-बहन रणबीर कपूर और करीना को लेना चाहती थी। लेकिन बात कुछ बनी नहीं।

इससे पहले दम मारो दम में जीमत अमान ओर देवआनंद भी भाई बहन बने थे उसके बाद तमाम रोमांटिक फिल्में साथ-साथ कीं। ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान भी जोश फिल्म में भाई-बहन बने चुके हैं। पर उनकी रोमांटिक छवि में कोई आंच नहीं आई थी। फिल्म की पटकथा रीमा कागती ने लिखी है। कल यह फिल्म प्रदर्शित होगी। देखना है यह सफल फिल्मों की कतार में आ पाती है या नहीं। 

TAGS: dil dhadkne do, priyanka chopra, ranveer singh, reema kagti, joya akhtar, दिल धड़कने दो, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, रीमा कागती, जोया अख्तर
OUTLOOK 04 June, 2015
Advertisement